रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बांदा

Banda News:राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में बांदा के खिलाड़ियों ने जीते पदक – Banda Athletes Win Medals At State-level Taekwondo Championship

November 23, 2026


बांदा। फतेहपुर में 21 और 22 नवंबर को आयोजित ताइक्वांडो कप राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में बांदा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के युवराज सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। विद्यालय की रेचल कश्यप ने रजत और कुमार काव्य ने कांस्य पदक हासिल किया।

सेंट जेवियर स्कूल के आरुषि सिंह और सौम्या अरवंशी ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सेंट जॉर्ज स्कूल के आर्य सिंह ने स्वर्ण पदक, खुशी ने रजत और अधिराज शुक्ला ने कांस्य पदक हासिल किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X