रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ballia News:गलत दिशा से आए वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत, दो घायल – Vehicle Coming From The Wrong Direction Causes Collision; One Youth Killed, Two Injured
बलिया

Ballia News:गलत दिशा से आए वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत, दो घायल – Vehicle Coming From The Wrong Direction Causes Collision; One Youth Killed, Two Injured

November 28, 2026


Vehicle coming from the wrong direction causes collision; one youth killed, two injured

मनियर क्षेत्र में हुई सड़क हादसे में मृतक राहुल। फाइल फोटो, परिजन

मनियर/बांसडीह। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और दो शादियों को लेकर परिवार में खासा उत्साह था, लेकिन बृहस्पतिवार शाम हुए एक सड़क हादसे ने खुशियों का माहौल मातम में बदल दिया। शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर लौट रहे राहुल गोंड (18) की वाहन की टक्कर से मौत हो गई, जबकि हादसे में उसके ममेरे भाई नंदन कुमार (20) और रिश्तेदार मनजीत (22) घायल हो गए।

यह दुर्घटना मनियर-बेल्थरा मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम छितौनी गांव स्थित एक निजी स्कूल के पास हुई। हादसे के समय बाइक चला रहे मनजीत का छह दिसंबर को तिलक होना है।

मैरीटार निवासी कपिल गोंड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि परिवार में बेटे और नाती की शादी है। उनकी बेटी शीला अपने बेटे राहुल के साथ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के करंजी गांव से शादी में शामिल होने आई थीं।

राहुल अपने ममेरे भाई नंदन और मनजीत के साथ बाइक से निमंत्रण कार्ड बांटने पिलुई गया था। कार्ड बांटकर तीनों घर लौट रहे थे, तभी नौका स्कूल के पास मुख्य सड़क पर गलत दिशा से आए वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल के ट्ॉामा सेंटर रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जांच कर रही है।

अब कौन सा चेहरा लेकर पति के सामने जाऊंगी: मामा लल्लू गोंड ने बताया कि राहुल दो भाइयों में छोटा था, एसी-कूलर की मरम्मत करता था और परिवार में सबका चहेता था। बेटे की मौत से मां शीला पूरी तरह टूट गई हैं। रोते-बिलखते हुए वे बार-बार यही कह रही थीं कि आखिर कौन सा चेहरा लेकर ससुराल जाऊंगी और पति को क्या जवाब दूंगी। भाई और भतीजे की शादी की खुशियों के बीच हुए इस हादसे से नाना सरल गोंड, मामा लल्लू गोंड और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे के समय बाइक चला रहे मनजीत भी खुद को कोस रहे हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X