रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ballia News:16 साल से लंबित मानव संसाधन नीति पर कर्मचारियों में आक्रोश – Employees Express Outrage Over Human Resources Policy Pending For 16 Years
बलिया

Ballia News:16 साल से लंबित मानव संसाधन नीति पर कर्मचारियों में आक्रोश – Employees Express Outrage Over Human Resources Policy Pending For 16 Years

November 27, 2026


Employees express outrage over human resources policy pending for 16 years

वि​भिन्न मांगों को लेकर हनुमानगंज बीडीओ को पत्रक सौंपते बीबी-जी राम जी कर्मचारी और पदा​धिकारी।

फेफना। मानव संसाधन नीति के निर्धारण में 16 साल की देरी और मानदेय में विसंगतियों से नाराज वीबी-जी राम जी कर्मचारी महासंघ ने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। महासंघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक कर्मचारियों की लंबित मांगों पर उच्च स्तर से निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक कर्मचारी कार्य से विरत रहेंगे।

बृहस्पतिवार को महासंघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी हनुमानगंज विद्यासागर गुप्ता को पत्रक सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। साथ ही ग्राम रोजगार सेवकों के आंदोलन और धरना कार्यक्रम को समर्थन देने की घोषणा की।

महासंघ ने पत्रक में कहा कि पिछले 16 वर्षों से कर्मचारियों के लिए मानव संसाधन नीति निर्धारित नहीं की गई है। अक्तूबर 2026 में खुदरा महंगाई दर 6.09 प्रतिशत और थोक महंगाई दर 12.29 प्रतिशत पहुंचने के बावजूद कर्मचारियों को बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और स्थानांतरण नीति जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित रखा गया है।

कर्मचारियों का कहना है कि मौजूदा मानदेय में परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करना मुश्किल हो रहा है। विभाग की ओर से प्रस्तावित मानदेय वृद्धि में भी विसंगतियां हैं। महासंघ ने सभी संवर्गों के कर्मचारियों के लिए समान और सम्मानजनक मानदेय वृद्धि लागू करने की मांग की है।

महासंघ ने चेतावनी दी कि 16 वर्षों से लंबित मानव संसाधन नीति का निर्धारण और सभी संवर्गों के लिए समान मानदेय वृद्धि सुनिश्चित होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X