Balrampur News:प्रो. श्रीप्रकाश मिश्र बने प्राचार्य, बलरामपुर का बढ़ाया मान – Prof. Shriprakash Mishra Appointed Principal, Brings Honor To Balrampur
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से प्राचार्य पद पर चयनित होकर एमएलके पीजी कॉलेज के प्रो. श्रीप्रकाश मिश्र ने जिले का मान बढ़ाया है। मूल रूप से ग्राम सिकरहटा, पोस्ट सोहनपुर, जनपद देवरिया के निवासी श्रीप्रकाश मिश्र वर्तमान में एमएलके महाविद्यालय, बलरामपुर में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनके 40 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने छह पुस्तकों का लेखन और दो पुस्तकों का संपादन किया है। स्मार्ट प्रोजेक्टर का पेटेंट भी उनके नाम है। उनके निर्देशन में पांच शोधार्थियों ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए उन्हें त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडू की ओर से उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जनार्दन पांडेय, मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह, प्रो. पीके सिंह, प्रो. रेखा विश्वकर्मा, प्रो. अरविंद कुमार द्विवेदी, प्रो. तबस्सुम फरकी, प्रो. मोहिउद्दीन अंसारी, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. विमल प्रकाश वर्मा, प्रो. दिनेश कुमार मौर्य एवं प्रो. सर्वेश्वर नाथ सिंह सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें मुबारकबाद दी है।
