रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बलरामपुर

Balrampur News:54 शिक्षक व कर्मचारी गैरहाजिर, जवाब तलब – 54 Teachers And Staff Absent; Explanation Sought

November 27, 2026


बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कराए गए निरीक्षण में 54 शिक्षक व कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने अनुपस्थित मिले शिक्षकों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

21 अक्तूबर से 20 नवंबर तक बीएसए और अन्य विभागीय अधिकारियों ने सभी शिक्षा क्षेत्रों के विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीएसए ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक अभिलाष पांडेय, कमलेश गुप्ता, शरद भारद्वाज, लाजवती देवी और प्रभारानी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। वहीं, 21 सहायक अध्यापक, 25 शिक्षामित्र और तीन अनुदेशक भी अनुपस्थित पाए गए।

बीएसए ने संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे 28 नवंबर तक अपनी अनुपस्थिति के संबंध में साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X