रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बाराबंकी

Barabanki News:सती ने ली राम की परीक्षा, शिव ने किया त्याग – Sati Put Rama To The Test; Shiva Renounced Her

November 24, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

Updated Fri, 20 Nov 2026 02:00 AM IST

Sati put Rama to the test; Shiva renounced her.

घुंघटेर। निंदूरा के ताला गांव स्थित माता काली मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को भागवत कथा के दूसरे दिन उज्जैन महाकालेश्वर से आए अभिषेक दीक्षित शास्त्री ने कथा सुनाई। उन्होंने शिव-सती प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि एक बार भगवान शिव और माता सती ने श्रीराम को सीता के वियोग में देखा। शिव ने श्रीराम को परब्रह्म मानकर प्रणाम किया, लेकिन सती को उनके देवत्व पर संदेह हुआ। उन्होंने राम की परीक्षा लेने के लिए सीता का रूप धारण कर लिया। श्रीराम ने उन्हें पहचानकर शिव के बारे में पूछा। अपनी भूल का एहसास होने पर सती लज्जित हुईं। इसके बाद शिव ने उनका त्याग कर दिया। बाद में सती ने दक्ष के यज्ञ में अपने शरीर का त्याग कर दिया। आयोजन में भगवती सिंह, अच्छे लाल चौहान, बजरंगी श्रीराम, माता प्रसाद और मुकेश सिंह शामिल रहे। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X