रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी:नागपुर में लूटे गए 3.74 करोड़ रुपये बालाघाट के खेत से बरामद, पैरे के ढेर में छिपाई थीं तीन बोरियां – Mp: Rs 3.74 Crore Looted In Nagpur Recovered From A Field In Balaghat News In Hindi
बालाघाट

एमपी:नागपुर में लूटे गए 3.74 करोड़ रुपये बालाघाट के खेत से बरामद, पैरे के ढेर में छिपाई थीं तीन बोरियां – Mp: Rs 3.74 Crore Looted In Nagpur Recovered From A Field In Balaghat News In Hindi

November 24, 2026


MP: Rs 3.74 crore looted in Nagpur recovered from a field in Balaghat news in hindi

लूटे गए पैसे बरामद

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में व्यापारी सुरेश परमार के कर्मचारियों से लूटे गए 3.74 करोड़ रुपये नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के ग्राम डोरली में एक खेत से बरामद कर लिए हैं। पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर गांव पहुंची थी, जहां उसकी निशानदेही पर खेत में पैरे के ढेर में छिपाई गई नकदी की तीन बोरियां बरामद हुईं।

नागपुर के तुलसीनगर इलाके में 18 नवंबर की रात हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी की नकदी से भरी कार को लूट लिया था। इसके बाद बदमाश कार को कामठी रोड के खैरी क्षेत्र में छोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए थे। वारदात के बाद से ही नागपुर पुलिस आरोपियों और लूटी गई रकम की तलाश में जुटी हुई थी।

खेत से बरामद हुई तीन बोरियां

मंगलवार सुबह नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को लेकर डोरली पहुंची। आरोपी की निशानदेही पर उसके एक परिचित के खेत में तलाशी ली गई। आरोपी ने लगभग चार दिन पहले इस रकम को तीन बोरियों में भरकर पैरे के ढेर के भीतर छिपा दिया था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों बोरियां बरामद कर लीं।

ग्राम पंचायत में नोटों की गिनती

बरामद की गई नकदी को ग्राम पंचायत डोरली में रखा गया है। यहां नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम बरामद नोटों की गिनती करने में लगी हुई है। गांव में करोड़ों रुपये की रकम मिलने की खबर फैलते ही डोरली और आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई। नकदी मिलने के बाद पुलिस लूट की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नोटों की पूरी गिनती होने और जांच आगे बढ़ने के बाद ही मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X