रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonipat News:टीका राम कन्या महाविद्यालय में मनाई दीनबंधु छोटू राम की जयंती – Deenbandhu Chhotu Ram’s Birth Anniversary Celebrated In Tika Ram Girls College
सोनीपत

Sonipat News:टीका राम कन्या महाविद्यालय में मनाई दीनबंधु छोटू राम की जयंती – Deenbandhu Chhotu Ram’s Birth Anniversary Celebrated In Tika Ram Girls College

November 24, 2026


Deenbandhu Chhotu Ram's birth anniversary celebrated in Tika Ram Girls College

फोटाे : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में दीनबंधु छोटूराम की प्रतिमा के सामने उनके आदर्शो

-डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से छात्राओं को उनके जीवन संघर्ष और किसान हित में किए कार्यों से कराया अवगत

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में दीनबंधु छोटूराम जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दीनबंधु के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को सर छोटू राम के जीवन, संघर्ष और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों से अवगत कराया गया।

प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने सर छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद उनके जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई। इसमें उनके संघर्षपूर्ण जीवन, किसानों के अधिकारों की रक्षा और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों को दर्शाया गया। दीपशिखा ने सर छोटू राम के जीवन पर प्रेरक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि सर छोटू राम ने अपना पूरा जीवन शिक्षा के प्रसार, किसान हितों की रक्षा और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समर्पित किया। प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने कहा कि सर छोटू राम के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। छात्राओं को उनके जीवन से मेहनत, ईमानदारी, सेवा भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी की सीख लेनी चाहिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X