Bareilly News:माही स्पोर्ट्स और नूरानी ब्रिक्सफील्ड ने दर्ज की जीत – Mahi Sports And Noorani Bricksfield Register Wins

पीड़ित ई रिक्शा चालक रजनीश कुमार गंगवार
November 24, 2026

पीड़ित ई रिक्शा चालक रजनीश कुमार गंगवार
फरीदपुर क्रिकेट लीग के दोनों मुकाबलों में अली डेयरी और टॉपर्स एकेडमी की टीम को हराया
फरीदपुर। क्रिकेट लीग के तीसरे दिन मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि छत्रपाल सिंह दिवाकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और टॉस उछालकर मैचों का शुभारंभ किया।
दिन के पहले मुकाबले में माही स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 212 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए शिव शुक्ला ने 84 और टेनी ने 54 रनों की पारी खेली। जवाब में अली डेयरी की टीम 149 रनों पर सिमट गई। जैनुल अंसारी ने 70 रन बनाए, लेकिन माही स्पोर्ट्स के मुखलेश ठाकुर ने 6 विकेट चटकाकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। माही स्पोर्ट्स ने यह मुकाबला 63 रनों से जीत लिया। 84 रन बनाने वाले शिव शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में टॉपर्स एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए और पूरी टीम ऑलआउट हो गई। अंश सिंह ने 36 व पावस सक्सेना ने 23 रनों का योगदान दिया। नूरानी ब्रिक्सफील्ड की ओर से हरसेंद्र राणा ने चार विकेट लिए। 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नूरानी ब्रिक्सफील्ड ने 15.1 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। रंजीत ने 44 रनों की अहम पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद
November 28, 2026
बरेली। सड़क चौड़ीकरण के बाद बीच में आ रही पानी की पाइपलाइन को अब किनारे शिफ्ट किया जाएगा। नगर निगम का जलकल विभाग श्यामगंज से खुर्रम गौटिया चौराहे तक मोटी डक्टाइल आयरन (डीआई) पाइपलाइन बिछवाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। छह माह में काम पूरा करने का लक्ष्य है। योजना के […]
November 28, 2026
एडीजी रमित शर्मा विस्तार अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रमित शर्मा को इसी पद पर शासन ने लखनऊ भेजा है। उनके स्थान पर लखनऊ के एडीजी प्रवीन कुमार को बरेली की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा बरेली आठवीं वाहिनी पीएसी के अधीक्षक आकाश तो मुरादाबाद पुलिस प्रशिक्षण अकादमी का अधीक्षक बनाया गया है। उनके स्थान […]
November 28, 2026
जिला अस्पताल रोड पर अतिक्रमण – फोटो : आर्काइव विस्तार बरेली के प्रमुख बाजारों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम और व्यापारियों ने कमर कस ली है। शुक्रवार को नगर निगम सभागार में अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय की अध्यक्षता में हुई व्यापार बंधु की बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे […]
