रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:चालक को आई नींद की झपकी…52 यात्रियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी – Driver Dozes Off… Bus Carrying 52 Passengers Mounts The Divider

November 24, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

Updated Wed, 25 Nov 2026 12:58 AM IST

Driver dozes off... bus carrying 52 passengers mounts the divider

मुरादाबाद। मंगलवार की भोर में कटघर गुलाबबाड़ी के पास उत्तराखंड निगम की एक बस डिवाइडर पर चढ़ गई। उस वक्त बस में सवार 52 यात्रियों में से अधिकांश नींद में थे। हालांकि किसी पैसेंजर को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन तेज झटका लगना से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। एसपी सिटी का कहना है कि चालक को नींद की झपकी आ गई थी।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन की बस मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली से रामनगर जा रही थी। जब बस कटघर थाना क्षेत्र में गुलाब बाड़ी चुंगी के पास पहुंची तब चालक को नींद की झपकी आ गई। जिस कारण बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गुलाबबाड़ी चुंगी के पास ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी भी मौके पर आ गए और सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया। इसके बाद दूसरी बस से यात्रियों को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X