Bijnor News:दहेज उत्पीड़न के आरोपी देवर की अग्रिम जमानत खारिज – Anticipatory Bail Rejected For Brother-in-law Accused Of Dowry Harassment
बिजनौर। अपर सत्र न्यायाधीश कमलदीप ने दहेज उत्पीड़न और विवाहिता के साथ दुष्कर्म आरोप में नामजद देवर आलम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।
थाना चांदपुर में विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता ने अपने बयान में देवर आलम पर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया। सास पर गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया। आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए झूठा फंसाने का दावा किया था। अदालत ने केस डायरी और पीड़िता के बयानों का अवलोकन करने के बाद आरोपों को गंभीर प्रकृति का माना। इसके आधार पर अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी
