रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bilaspur News:दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा गीत पर झूमे बच्चे – Children Danced To The Song ‘dil Hai Chhota Sa, Chhoti Si Asha’
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा गीत पर झूमे बच्चे – Children Danced To The Song ‘dil Hai Chhota Sa, Chhoti Si Asha’

November 28, 2026


शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में वार्षिक समारोह की धूम, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त एवं वर्तमान में एम्स के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. दलजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल ने मुख्यातिथि और अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखकर पढ़ाई, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ क्षेत्रीय से राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है।

समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। ‘दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा’, ‘हनुमान चालीसा’, ‘वाका-वाका’, ‘चार युग’, ‘स्कूल नी जाना’ और ‘शकीरा’ सहित विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा नाटी, भांगड़ा, गिद्दा और मिस्र के पारंपरिक नृत्य ने समारोह में चार चांद लगाए।

मुख्यातिथि ने कहा कि वार्षिक समारोह विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा को पहचानने का अवसर होता है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, पहली, दूसरी, पांचवीं और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को वर्षभर की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिवा समिति के प्रबंध निदेशक इं. पुरुषोत्तम शर्मा, सचिव मधु शर्मा, कार्यकारी निदेशक आयुष शर्मा, कुमारी अदिति, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोनिका और केवीएस स्कूल की प्रधानाचार्या रिंकू कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इन विद्यार्थियों को मिला सम्मान

समारोह में आराध्या, हियान चोपड़ा, शिवांश रतवान, अथर्व, अमायरा ठाकुर, सिया मेहता, अद्विक पटियाल, ध्रुविका शर्मा, शांभवी कुंडी, अव्यांश ठाकुर, अक्षत चंदेल, अहाना शर्मा, इवांका चौहान, वैदिका शर्मा, याशिका गुप्ता, रुद्रांश, रियांश, श्रीजा शर्मा, शन्वी, त्रिशिका, मन्नत सोनी, प्रिशा ठाकुर, कनिष्क राणा, काव्या मेहता, युवान गौतम, विवान, तनिष्का शर्मा, जाह्नवी मेहता, वंशिका, हर्षित भारद्वाज, आदित्य ठाकुर, प्रणव शर्मा, मयंक और प्रियांशी कुमारी सहित अन्य विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X