रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bilaspur News:बरमाणा में डैहर और मंडी क्रिकेट अकादमी के अंडर-14 खिलाड़ियों के बीच मैत्री मैच – Friendly Match Between Under-14 Players From The Dahar And Mandi Cricket Academies In Barmana
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:बरमाणा में डैहर और मंडी क्रिकेट अकादमी के अंडर-14 खिलाड़ियों के बीच मैत्री मैच – Friendly Match Between Under-14 Players From The Dahar And Mandi Cricket Academies In Barmana

November 23, 2026


Friendly match between Under-14 players from the Dahar and Mandi cricket academies in Barmana

बरमाणा में आयोजित मैत्रीपूर्ण मैच में मुख्यातिथि के साथ खिलाड़ी। स्रोत: जागरूक पाठक

पंचायत प्रधान ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए तैयार किया रोडमैप

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। डीएवी बरमाणा मैदान में रविवार को डैहर क्रिकेट अकादमी और मंडी क्रिकेट अकादमी के अंडर-14 खिलाड़ियों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) से जुड़े खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान अवधेश भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मेहनत और खेल के प्रति लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। एसीसी के एचआर प्रमुख संजीव शंकर भी बरमाणा मैदान में अधिक से अधिक खेल गतिविधियां करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि अडानी फाउंडेशन और पंचायत ने युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत युवाओं को खेल उपकरण उपलब्ध करवाने के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। डैहर क्रिकेट अकादमी के कोच गिरिराज ने पंचायत प्रधान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित होती है। इसके अलावा खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि मैत्रीपूर्ण मैच करवाने का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल भावना, आपसी सहयोग और क्रिकेट के प्रति रुचि बढ़ाना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X