रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bilaspur News:विद्यार्थियों ने रैली निकालकर तंबाकू और चिट्टे के खिलाफ बुलंद की आवाज – Students Held A Rally To Raise Their Voices Against Tobacco And ‘chitta’ (synthetic Drugs)
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:विद्यार्थियों ने रैली निकालकर तंबाकू और चिट्टे के खिलाफ बुलंद की आवाज – Students Held A Rally To Raise Their Voices Against Tobacco And ‘chitta’ (synthetic Drugs)

November 25, 2026


बैहल स्कूल में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत निकाली जागरूकता रैली

लोगों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहल के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को तंबाकू और चिट्टे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत आयोजित रैली में विद्यार्थियों ने नारों के माध्यम से नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की। साथ ही लोगों से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्य केवल कृष्ण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की डॉ. तन्वी पठानिया ने तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य दोनों को प्रभावित करती है। युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए।

रैली में विद्यालय के जीव विज्ञान प्रवक्ता विपिन, हिंदी प्रवक्ता चंद्रप्रभा, टीजीटी मेडिकल शम्मी कुमारी, कला अध्यापिका लखबीर कौर, रसायन विज्ञान प्रवक्ता रीना भारती, टीजीटी नॉन मेडिकल मीना कुमारी और अंग्रेजी प्रवक्ता विजय कुमार भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X