Budaun News:ड्यूटी लगाने में अनियमितता, ड्यूटी मुंशी और जीडी लेखक हटाए गए – Irregularities In Duty Assignments; Duty Clerk And Gd Writer Removed
बदायूं। ककोड़ा मेले में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की है। शनिवार को मेला कोतवाली से ड्यूटी मुंशी कुलदीप राजपूत और जीडी लेखक अनुज प्रताप को हटा दिया गया। उनकी जगह उघैती से लाला सिंह, मुजरिया से आकाश डागर और बिसौली से रोहित कुंडु थाने से नए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
