रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bulandshahar News:वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने की मंडल चौपाल – Congress Holds ‘mandal Chaupal’ As Part Of Its ‘save The Vote, Save The Nation’ Campaign
बुलंदशहर

Bulandshahar News:वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने की मंडल चौपाल – Congress Holds ‘mandal Chaupal’ As Part Of Its ‘save The Vote, Save The Nation’ Campaign

November 21, 2026


Congress holds 'Mandal Chaupal' as part of its 'Save the Vote, Save the Nation' campaign

अनूपशहर के नगर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित गोष्ठी

बुलंदशहर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं जिला पर्यवेक्षक नरेश ठाकुर ने वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत जहांगीराबाद ब्लॉक के गांव कुरैना और अनूपशहर ब्लॉक के गांव लक्ष्मपुर में मंडल चौपाल आयोजित की।

इसमें उन्होंने ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी के सहारे सत्ता में आई है और लोकतंत्र में आम आदमी के मताधिकार को कमजोर किया जा रहा है।

नरेश ठाकुर ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। आम लोगों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर एकजुट होकर मतदाता सूची की गंभीरता से जांच करने, फर्जी वोटों की पहचान करने और किसी भी गड़बड़ी की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए और फर्जी वोट के जरिए लोकतंत्र को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। यह अभियान केवल राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का प्रयास है। उन्होंने अभियान को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचाने पर जोर दिया। चौपाल में ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, नूर मोहम्मद, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सचिन वशिष्ठ और भवतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X