उज्जैन: मस्तक पर वैष्णव तिलक और गणेश से सजे बाबा महाकाल, गले में पहनी रुद्राक्ष की माला फिर रमाई भस्म
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज भस्म आरती में बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में विशेष शृंगार किया गया। पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म अर्पित की गई और मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।
