शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaithal News:एसडीएम ने विद्यार्थियों को करवाया न्यायालय परिसर का भ्रमण – Sdm Gave Students A Tour Of The Court Premises
कैथल

Kaithal News:एसडीएम ने विद्यार्थियों को करवाया न्यायालय परिसर का भ्रमण – Sdm Gave Students A Tour Of The Court Premises

November 20, 2026


SDM gave students a tour of the court premises

गुहला न्यायालय परिसर का शैक्षणिक भ्रमण करते विद्यार्थी। प्रवक्ता

गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने राजकीय स्कूल के छठी कक्षा के विद्यार्थियों को गुहला न्यायालय परिसर का शैक्षणिक भ्रमण करवाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने न्यायालय परिसर का अवलोकन किया और न्यायिक व्यवस्था व अदालती कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने गुहला बार एसोसिएशन कार्यालय का भी भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को न्यायालय की कार्यप्रणाली, न्यायिक प्रक्रिया, कानून के महत्व और नागरिकों के अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थी अधिवक्ताओं से भी रूबरू हुए। विद्यार्थियों को समझाया कि कानून सभी नागरिकों के लिए समान है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी मिलती है। न्यायालय परिसर का भ्रमण करने से बच्चों में कानून और न्याय व्यवस्था को समझने की रुचि बढ़ती है और उनमें जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने न्यायालय परिसर से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं और अपनी जिज्ञासाओं के अनुरूप सवाल भी पूछे। संवाद

गुहला न्यायालय परिसर का शैक्षणिक भ्रमण करते विद्यार्थी। प्रवक्ता

गुहला न्यायालय परिसर का शैक्षणिक भ्रमण करते विद्यार्थी। प्रवक्ता

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X