रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:कृषि विभाग का छापा, दो समितियां बंद मिलीं, एक का लाइसेंस निलंबित – Agriculture Department Raid: Two Societies Found Closed, License Of One Suspended

November 25, 2026


चित्रकूट। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने मंगलवार को विकास खंड रामनगर में सहकारी समितियों और प्राइवेट खाद-बीज दुकानों पर औचक छापा डाला। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान दो समितियां बंद पाई। कई जगह अनियमितता पाई।

जांच में साधन सहकारी समिति रैपुरा और हन्ना विनैका बंद मिलीं। मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि दोनों समितियां करीब दस दिनों से बंद हैं। किसानों का कहना था कि समिति बंद होने से उन्हें खाद लेने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। वहीं, निर्मला इंटरप्राइजेज के निरीक्षण में स्टॉक बोर्ड नहीं लगा मिला और अभिलेख भी अपूर्ण पाए गए। नियमों की अनदेखी पर जिला कृषि अधिकारी ने दुकान का लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिया। न्यू मॉ वैष्णव इंटरप्राइजेज और न्यू केसरवानी खाद बीज भंडार बांधी में भी स्टॉक बोर्ड नहीं लगा होने पर नोटिस जारी की गई। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि किसानों के हित से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X