Chandauli News:पशु तस्करी पर अंकुश लगाने में नाकाम कंदवा थानाध्यक्ष लाइन हाजिर – Kandwa Station House Officer (sho) Sent To Police Lines For Failing To Curb Cattle Smuggling
-एसपी आकाश पटेल ने लापरवाही पर की कार्रवाई, सभी थाना प्रभारियों को दी सख्त चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। पशु-तस्करी पर अंकुश नहीं लगा पाने और काम में लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कंदवा के थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है।
एसपी ने पहले ही सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पशु-तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के निर्देश दिए थे। स्पष्ट किया था कि कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बावजूद कंदवा थाना क्षेत्र में पशु-तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने और निर्देशों के अनुपालन में उदासीनता बरतने पर एसपी ने यह कदम उठाया।
