शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jalaun News:मंडी में ट्रैक्टर की आवक भीड़, जाम की स्थिति – Tractors Arrive At The Market, Causing Traffic Jams
जालौन

Jalaun News:मंडी में ट्रैक्टर की आवक भीड़, जाम की स्थिति – Tractors Arrive At The Market, Causing Traffic Jams

November 14, 2026


Tractors arrive at the market, causing traffic jams

फोटो-16-नवीन गल्ला मंडी से देवनगर चौराहे तक लगी धान से लदे वाहनों की कतार। संवाद
– फोटो : सांकेतिक

जालौन। बंगरा मार्ग स्थित गल्ला मंडी समिति में धान की खरीद हो रही है। किसान ट्रैक्टरों में धान लादकर मंडी पहुंच रहे हैं। इससे मंडी परिसर में जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम लगने के कारण किसान परेशान हैं।

गल्ला मंडी में धान बेचने के लिए किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंच रहे हैं। हालांकि क्षेत्र में अच्छे धान की अधिक पैदावार होती है। इसलिए व्यापारियों के यहां धान बेचने के लिए बड़ी तादाद में किसान पहुंच रहे हैं। दिन प्रतिदिन किसानों की संख्या में वृद्धि हो रही है। गल्ली परिसर में धान के ट्रैक्टरों की लाइन लगी रहती है। ट्रैक्टरों के कारण मंडी में जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते किसानों को घंटों परेशान होना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी मंडी के अंदर खनन विभाग, परिवहन विभाग द्वारा पकड़े गए ट्रकों को मंडी परिसर में खड़ा कराने को लेकर हो रही है। क्योंकि मंडी में यह पकड़े गए वाहन काफी जगह घेरे हुए हैं। हालांकि धान खरीद शुरू होने के पहले एसडीएम राकेश सोनी ने मंडी का निरीक्षण किया था और विभागों से वार्ता कर इन ट्रकों को हटवाने के लिए कहा गया था। लेकिन अब तक इन पकड़े गए ट्रकों को नहीं हटाया जा सका है। मंडी सचिव अंकित गुप्ता ने बताया कि इन ट्रकों को हटवाने के लिए दोनों विभागों से वार्ता की जा रही है। ट्रकों को जल्द हटवाने के लिए भी कहा गया है। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X