रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
एटा

Etah News:आर्म्स एक्ट के दोषी को दो साल का कारावास, दो हजार रुपये जुर्माना – Arms Act Convict Sentenced To Two Years’ Imprisonment And A Fine Of Two Thousand Rupees

November 23, 2026


एटा। थाना सकीट में दर्ज आर्म्स एक्ट के मुकदमे में दोषी को दो साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई गई है। न्यायालय ने उस पर दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

पुलिस के अनुसार आठ जुलाई 2015 को एक व्यक्ति ने थाना सकीट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दोषी ने उसकी पत्नी का मंगलसूत्र और 10 हजार रुपये छीन लिए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुरा निवासी हरिओम के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर 27 अगस्त 2015 को न्यायालय में दाखिल किया गया था। न्यायालय ने दोषी हरिओम को दो साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई गई है। उस पर दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X