रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उन्नाव

Unnao News:योजना में नाम शामिल करने के लिए अधिकारी पर रुपये मांगने का आरोप – Unnao News

November 23, 2026


गंजमुरादाबाद। महमदाबाद गांव निवासी एक युवक ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की पात्रता सूची में बेटी का नाम शामिल कराने के लिए संबंधित अधिकारी पर पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। युवक ने डीएम व सीडीओ को शिकायती पत्र सौंपा है। उसने बेटी का नाम पात्रता सूची में शामिल कराने की मांग की है।

महमदाबाद गांव कृपाशंकर ने शिकायत पत्र में बताया कि बेटी सुनीता की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आवेदन किया है। आधार कार्ड में बेटी की आयु 21 वर्ष है। आरोप है कि पात्रता सूची में नाम शामिल करने के लिए एक अधिकारी ने पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगा। रुपये देने में असमर्थता जताने पर अधिकारी ने पुत्री को नाबालिग बताते हुए पात्रता सूची में नाम शामिल नहीं किया।

कृपाशंकर ने कहना है कि वह निर्धन है और योजना का लाभ पाने का पात्र है। उसने अधिकारियों से मामले की जांच कर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने और उसकी पुत्री का नाम पात्रता सूची में शामिल कराने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X