रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
इटावा

Etawah News:नलकूप की हौदी टूटने से एक हजार बीघा खेत की सिंचाई ठप – Irrigation Of One Thousand Bigha Farm Stopped Due To Breakage Of Tube Well Tank

November 29, 2026


लवेदी। थाना लवेदी क्षेत्र के गांव नवादा खुर्द में सरकारी नलकूप की पानी की हौदी और भूमिगत पाइपलाइन टूट गई है। इससे करीब 1000 बीघा उपजाऊ कृषि भूमि की सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई है। रबी की फसल की बोआई का समय चल रहा है। किसानों को खेतों के पलेवा के लिए पानी की जरूरत है।

नलकूप खराब होने के बाद भी विभाग की ओर से मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। कई बार शिकायत करने पर भी अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। समय पर पानी न मिलने से गेहूं की बोआई में देरी हो रही है। इससे फसल की पैदावार पर असर पड़ेगा। वीरेंद्र सिंह, रज्जन सिंह और ओम नारायण त्रिपाठी समेत कई किसानों ने नलकूप की बदहाली पर चिंता जताई है। पुष्पेंद्र सिंह और रमेश सिंह ने कहा कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो रबी की बोआई प्रभावित होगी।

अवर अभियंता सुरेश बाबू ने बताया कि नलकूप संख्या 23 बीजी की मरम्मत का कार्य शासन से बजट मिलने के बाद ही संभव हो सकेगा। विभाग के पास पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X