रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
इटावा

Etawah News:महिला ने पुलिसकर्मियों पर थाने में मारपीट का लगाया आरोप – Woman Accuses Police Personnel Of Assault At The Police Station

November 22, 2026


इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिसकर्मियों पर थाने में मारपीट और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उसने अपनी सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।

महिला ने बताया 20 नवंबर को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी दुकान के बाहर गांव के ही एक व्यक्ति ने आग जलाई थी। इसका विरोध करने पर संबंधित व्यक्ति और उसकी पत्नी ने कथित तौर पर गाली-गलौज की। इस पर उन्होंने पुलिस को फोन कर सूचना दी थी। 19 नवंबर को दोपहर करीब 12:40 बजे थाने से दो पुरुष कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मी उन्हें मारपीट करते हुए थाने ले गए।

वहां महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। एक पुरुष कांस्टेबल पर अश्लील तरीके से पिटाई करने और शरीर के संवेदनशील अंगों पर चोट पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। पुलिसकर्मियों ने शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। घटना के बाद से वह शारीरिक और मानसिक परेशानी से गुजर रही हैं। उन्हें स्थानीय पुलिस से भी सुरक्षा का खतरा है। एएसपी सिटी बबीता सिंह ने बताया कि मामले की जांच सीओ जसवंतनगर को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X