Faridabad News:गली में खेल रही छह साल की बच्ची से पड़ोसी ने की अश्लील हरकत – A Neighbor Committed An Obscene Act Against A Six-year-old Girl Who Was Playing In The Street
फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र में घर के बाहर गली में खेल रही छह साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति ने अश्लील हरकत की। इसी दौरान बच्ची की मां मौके पर पहुंच गई और उन्होंने आरोपी को बेटी के साथ गलत हरकत करते देख लिया। मां की शिकायत पर डबुआ थाना पुलिस ने आरोपी अब्दुल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि बुधवार रात उनकी बेटी घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अब्दुल बच्ची के पास पहुंचा। आरोप है कि उसने बच्ची को पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। मां बेटी को देखने के लिए घर के बाहर पहुंचीं तो उन्होंने आरोपी को मौके पर ही देख लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
