रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:चलती ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी से हादसों का खतरा – Risk Of Accidents Due To The Haste To Board A Moving Train

November 22, 2026


लोकल ट्रेनों के दरवाजों पर रहती है यात्रियों की भीड़

धक्का-मुक्की और फिसलने से हो सकता है हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी यात्रियों के लिए हादसे का कारण बन रही है। कई यात्री ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले ही दरवाजों की ओर बढ़ने लगते हैं और कुछ चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश करते हैं। लोकल ट्रेनों के आने पर प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में दरवाजों पर पहले पहुंचने की होड़ में धक्का-मुक्की होती है। पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने पर यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर सकते हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह स्थिति ज्यादा जोखिम भरी है।

सुबह और शाम के व्यस्त समय में नौकरीपेशा लोगों और दैनिक यात्रियों की भीड़ के कारण परेशानी बढ़ जाती है। ट्रेन छूटने के डर से यात्री दौड़कर चढ़ने की कोशिश करते हैं। भारी सामान लेकर चलने वाले यात्रियों के लिए भी यह जोखिम बढ़ जाता है। आरपीएफ थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने से रोका जाता है। उन्हें सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ने के लिए जागरूक भी किया जाता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X