रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:बच्चों के आधार में 5 और 15 साल की उम्र में कराना होगा बायोमेट्रिक अपडेट – Biometric Updates Will Be Required For Children’s Aadhaar At The Ages Of 5 And 15

November 21, 2026


मानव सेवा समिति के अटल एवं आधार केंद्र पर सप्ताह में पांच दिन मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बच्चों के आधार कार्ड में पांच और 15 साल की उम्र पूरी होने पर बायोमीट्रिक अपडेट कराना जरूरी है। ऐसा नहीं कराने पर भविष्य में आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों का आधार बनाते समय फिंगरप्रिंट और आंखों की आइरिस स्कैन दर्ज नहीं की जाती। पांच साल की उम्र में पहला और 15 साल की उम्र में दूसरा अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट कराना होता है। इसमें फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो अपडेट किए जाते हैं। अपडेट के बाद बच्चे का आधार नंबर नहीं बदलता।

अभिभावकों की सुविधा के लिए मानव सेवा समिति ने नगर निगम के सहयोग से सेक्टर-10 स्थित मानव भवन में अटल एवं आधार केंद्र स्थापित किया है। यहां आधार से जुड़े कार्यों के अलावा परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड, सीनियर सिटीजन कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और डोमिसाइल से जुड़े कार्य भी कराए जा सकते हैं। केंद्र शनिवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक खुला रहेगा। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अवकाश रहेगा।

समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य लोगों को सरकारी दस्तावेज से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। अभिभावक बच्चों की उम्र के अनुसार समय पर आधार अपडेट कराएं, ताकि भविष्य में उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X