Maharajganj News:एसपी की अर्धशतकीय पारी से पुलिस इलेवन ने मीडिया एकादश को 16 रन से दी शिकस्त – Police Xi Defeated Media Xi By 16 Runs, Aided By A Half-century From Sp
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महाराज खेल स्टेडियम में रविवार को पुलिस इलेवन और मीडिया एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। 12 ओवर के रोमांचक मुकाबले में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की नाबाद 54 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत पुलिस इलेवन ने मीडिया एकादश को 16 रन से हरा दिया।
टॉस जीतकर मीडिया एकादश ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस इलेवन ने आक्रामक शुरुआत की। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 54 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत पुलिस टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 177 रन का स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया एकादश की ओर से सलामी बल्लेबाज मुकेश सहानी ने 85 रन की शानदार पारी खेली। अनुज शुक्ला और कप्तान अमित त्रिपाठी ने भी रन जुटाए, लेकिन टीम निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 161 रन ही बना सकी। इस तरह पुलिस इलेवन ने 16 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैच के समापन पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने मीडिया एकादश के मुकेश सहानी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और पुलिस इलेवन के सदानंद को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।
