रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिजनौर

Bijnor News:सरसों तेल और ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी – Preparations Underway To Set Up A Mustard Oil Plant And An Oxygen Plant

November 29, 2026


बिजनौर। जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और उद्योग स्थापित करने की दिशा में लोगों की रुचि बढ़ रही है। सरसों के तेल और ऑक्सीजन प्लांट लगाने को लेकर कुछ लोग तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए उद्योग विभाग से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

उद्योग विभाग में रोजाना लोग उद्योग लगाने के बारे में जानकारी करने पहुंच रहे हैं। इसे साफ जाहिर है कि लोग अब केवल नौकरी या पारंपरिक व्यवसाय तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि खुद का उद्योग स्थापित कर उद्यमी बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

धामपुर निवासी असित गोयल सरसों के तेल का प्लांट लगाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में उद्योग विभाग से संपर्क किया है और प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह तेल उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली मशीनों की खरीद को लेकर विभिन्न कंपनियों में जाकर जानकारी जुटा रहे हैं। मशीनों की गुणवत्ता, कीमत और प्लांट की जरूरतों को समझने के बाद खरीद की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उनका उद्देश्य सरसों के तेल का उत्पादन करने के लिए अपना उद्योग स्थापित करना है।

नजीबाबाद निवासी संजय कुमार ने बतया कि वह नहटौर क्षेत्र में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करना चाहते हैं। इसके लिए जमीन चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। उपयुक्त स्थान मिलने के बाद प्लांट लगाने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने भी इस संबंध में उद्योग विभाग से संपर्क साधा है।

-बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

उद्योग विभाग के सहायक आयुक्त बलराज सिंह का कहना है कि उद्योग विभाग से संपर्क कर योजनाओं और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से जुड़ी जानकारी लेने का सिलसिला भी जारी है। नए उद्योग स्थापित होने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना भी बनेगी।

उद्यमी अलग-अलग उद्योग लगाने में रुचि दिखा रहे हैं। इन उद्यमियों ने भी प्लांट लगाने के लिए संपर्क किया है। जरूरी जरूरी कागजात पूरे होने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

– अमित कुमार, उपायुक्त उद्योग बिजनौर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X