रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:उलटि पलटि लंका सब जारी, कूद परा पुनि सिंधु मझारी ….. – Having Turned Everything Upside Down And Set All Of Lanka Ablaze, He Then Leapt Into The Midst Of The Ocean

November 21, 2026


कंपिल। विकासखंड कायमगंज के गांव त्योरखास में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार रात लंका दहन और सीता-हनुमान संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से जोड़ दिया।

मंचन में दिखाया गया कि प्रभु श्रीराम की अनुमति लेकर हनुमान माता सीता की खोज में लंका पहुंचते हैं। अशोक वाटिका में फल खाने के साथ हनुमान पेड़ों को उखाड़कर वाटिका उजाड़ देते हैं। इससे क्रोधित रावण के आदेश पर सैनिक उनकी पूंछ में आग लगा देते हैं। इसके बाद हनुमान रौद्र रूप धारण कर विभीषण के घर को छोड़कर पूरी लंका में आग लगा देते हैं। लंका दहन के बाद हनुमान समुद्र में कूदकर अपनी पूंछ की आग बुझाते हैं।

इस दौरान ‘उलटि पलटि लंका सब जारी, कूद परा पुनि सिंधु मझारी’ चौपाई का पाठ किया गया। हनुमान का किरदार निभा रहे सर्वेश यादव ने दमदार अभिनय और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा पंडाल भक्तिमय कर दिया। सर्वेश कई वर्षों से रामलीला में हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं।

इस मौके पर वरुण दुबे, हेमंत दुबे, सचिन यादव, अखिलेश यादव, पिंटू अवस्थी, लालू ठाकुर, अमित राठौर, मोनू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X