रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:केक काटकर श्याम बाबा का मनाया जन्मोत्सव, निशान यात्रा निकाली – Birth Anniversary Was Celebrated By Cutting A Cake

November 21, 2026


फर्रुखाबाद। कार्तिक मास शुक्लपक्ष एकादशी को शुक्रवार सुबह से श्याम बाबा के मंदिरों में जन्मोत्सव कार्यक्रम हुए। बाबा का शृंगार किया गया। महाआरती, भोग के बाद प्रसाद वितरित हुआ। फतेहगढ़ ठाकुरद्वारा से श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर निशान यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में बाबा के भक्तों ने हिस्सा लिया।

शहर के नया कोठा पार्चा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर महालक्ष्मी खाटूश्याम धाम में सुबह पं. विजय प्रकाश तिवारी, पं. गणेश मिश्रा ने शृंगार कर मंगला दर्शन कराए। लोगों ने बाबा को हैप्पी बर्थ-डे कहकर गुलाब भेंट किए। मयंक मिश्रा, जीतू शुक्ला, रचित, अंकित अग्रवाल, राजेश पाठक, रवि अवस्थी उत्सव में शामिल रहे। फतेहगढ़ ठाकुरद्वारा से निकली निशान यात्रा कोठा पार्चा मंदिर पर पहुंची। भक्तजन हाथ में निशान लिए जयकारे लगाते चल रहे थे। अखिल त्रिपाठी, मनीष मिश्रा ने बाबा के भक्तों का स्वागत किया। बाद में बाबा के निशान अर्पित किए गए। मुख्य पुजारी ने मोर छड़ी से आशीर्वाद दिया।

राधा श्याम शक्ति मंदिर लोहाई रोड में पं. सुशील, राजीव, सोनू एवं हर्षित सिगतिया ने पंचामृत से अभिषेक किया। मंत्र पाठ भी किया गया। बाबा का फूलों का शृंगार, मेला दर्शन, भोग प्रसाद आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। गायिका पायल ने हारे के सहारा आजा…भजन गाया। पवन अग्रवाल, सुरेंद्र सफ्फड़, राहुल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, पंकज ने ज्योति प्रज्ज्वलित की। शाम को बाबा के दरबार में गुलाब का फूल अर्पित किया गया। रात में शयन आरती में बाबा के कार्यक्रम का विश्राम हुआ।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X