रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:नृत्य नाटिका से दिया संरक्षण का संदेश – Farrukhabad News

November 28, 2026


फोटो-25 वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। स्रोत: स्कूल

‘भारत के रंग’ और ‘चार युग’ की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, शत-प्रतिशत उपस्थिति वाली छात्राएं सम्मानित

फर्रुखाबाद। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजेपुर में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। ‘पानी की कहानी’ नृत्य नाटिका से जल संरक्षण का संदेश दिया। ‘भारत के रंग’ और ‘चार युग’ की प्रस्तुतियों ने अतिथियों का मन मोह लिया। छात्राओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। आयशा, पावनी, सौम्या, कीर्ति, आस्था, मनाली, रिशू, मनु और साक्षी सहित अन्य छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विधायक ने कहा कि शिक्षा से बढ़कर कोई हथियार नहीं है। छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें और विद्यालय, समाज व देश का नाम रोशन करें। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। प्रधानाचार्य ऋचा यादव सहित शिक्षक, ग्राम प्रधान और अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आकाश मिश्रा ने किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X