रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Farrukhabad News:ब्रह्मदत्त स्टेडियम में एक स्वर में पढ़ा संविधान का संदेश – Farrukhabad News
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:ब्रह्मदत्त स्टेडियम में एक स्वर में पढ़ा संविधान का संदेश – Farrukhabad News

November 27, 2026


फर्रुखाबाद। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को जिलेभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘एक स्वर, एक संविधान’ अभियान के तहत हजारों लोगों ने एक साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 21 विद्यालयों के करीब दो हजार विद्यार्थी शामिल हुए।

सुबह नौ बजे आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने एक साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव बिंदिया भटनागर ने सभी को शपथ दिलाई। जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार ने विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और बंधुता बढ़ाने का संदेश दिया। डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की।

प्राधिकरण की सचिव बिंदिया भटनागर ने बताया कि नवंबर में शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम कराए गए थे। विद्यार्थियों के बीच क्विज, वाद-विवाद, पोस्टर, निबंध और संसदीय नाट्य रूपांतरण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इस दौरान लीगल कैडेट कॉर्प्स की घोषणा भी की गई।

अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया संविधान दिवस

फर्रुखाबाद। थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव बहोरना में भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. बीआर अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत विकास स्थल पर भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह के पुत्र अजय सिंह तथा समाज कल्याण और ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों ने लोगों को संविधान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अजय पाल, अनिल सुमन, शिवम, मोतीलाल सुमन और रुकमंगल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो-24 संविधान दिवस पर निकली रैली में शामिल कैडेट्स। स्रोत-पाठक

पोस्टर प्रतियोगिता में राधिका पाठक प्रथम, आन्या द्वितीय

कायमगंज। शकुंतला देवी बालिका इंटर कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने संविधान दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता और जागरूकता रैली आयोजित की। यूनिट 4 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल विजेंद्र शारदा के निर्देशन में कैडेट्स ने आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में राधिका पाठक ने प्रथम और आन्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैडेट्स ने कॉलेज से सीपी तिराहे तक रैली निकाली और वापस कॉलेज पहुंचकर इसका समापन किया। प्रबंधक मोनिका अग्रवाल ने विजेता कैडेट्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव, एनसीसी सह अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा और विकास श्रीवास्तव मौजूद रहे।

फोटो-25 संविधान दिवस पर राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल

संविधान के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

फर्रुखाबाद। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला है। समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के आदर्शों को जीवन में अपनाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

फोटो-26 सपा के आवास विकास कार्यालय पर संविधान की रक्षा की शपथ लेते सपा नेता। स्रोत: पार्टी

सपा ने संविधान दिवस पर बाबा साहब को किया याद

सपा ने आवास विकास स्थित कार्यालय में संविधान दिवस मनाया। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संविधान की रक्षा की शपथ ली गई। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार देता है। इसकी रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने कहा कि संविधान ने सभी को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया है। सर्वेश आंबेडकर ने भाजपा पर संविधान खत्म करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को निष्प्रभावी करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। इस मौके पर राजीव शाक्य, सौरभ कटियार, शशांक सक्सेना, ओम प्रकाश शर्मा, शिव शंकर शर्मा, रामपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव और अशोक अंबेडकर ने भी विचार व्यक्त किए।

फोटो-22 स्टेडियम में शपथ दिलातीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव बिंदिया भटनागर, शपथ लेते जनप

फोटो-22 स्टेडियम में शपथ दिलातीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव बिंदिया भटनागर, शपथ लेते जनप

फोटो-22 स्टेडियम में शपथ दिलातीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव बिंदिया भटनागर, शपथ लेते जनप

फोटो-22 स्टेडियम में शपथ दिलातीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव बिंदिया भटनागर, शपथ लेते जनप

फोटो-22 स्टेडियम में शपथ दिलातीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव बिंदिया भटनागर, शपथ लेते जनप

फोटो-22 स्टेडियम में शपथ दिलातीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव बिंदिया भटनागर, शपथ लेते जनप

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X