फर्रुखाबाद जिले में फरीदाबाद से बांदा में किला देखने जा रहे दोस्तों की कार में कन्नौज के छिबरामऊ थाने के अकबरपुर के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार दो दोस्त घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद जिले के थाना सूरजकुंड के गांव उड़गपुर निवासी धीरज (32) को मृत घोषित कर दिया गया।
शव मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी गई है। दिल्ली के प्रहलादपुर निवासी दोस्त करन ने बताया कि वह गुरसहायगंज में अपने मामा से मिलकर जाने वाले थे। बस ने पीछे से पहले एक टेंपो फिर उनकी कार को टक्कर मारी। दोस्त धीरज की कपड़े की दुकान है। परिजनों को सूचना दी गई है। परिवार में कोहराम मच गया है।