रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फतेहाबाद

Fatehabad News:जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम आज – District Administration’s Overnight Stay Programme Today

November 25, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

Updated Thu, 26 Nov 2026 12:53 AM IST

District administration's overnight stay programme today

फतेहाबाद। जिला प्रशासन की ओर से गांव माजरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में वीरवार 26 नवंबर को रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सायं 5 बजे से होने वाले इसस रात्रि प्रवास के दौरान डीसी डॉ. विवेक भारती और एसपी निकिता खट्टर ग्रामीणों से समन्वय स्थापित करेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होकर उनका समाधान करवाएंगे।

सीटीएम गौरव गुप्ता ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से संवाद द्वारा अवगत हुई समस्याओं का निवारण मौके पर ही किया जाएगा। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में गांव माजरा का कोई भी नागरिक इस दिन अपनी समस्या जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे जो मौके पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर सरकार की जनहितकारी नीतियों को प्रदर्शित करने के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से विभागीय स्टॉल भी लगाई जाएंगी।

☰

Template

Image Attachment

Photo Manager

Social Media

Metadata

Attach Document

Translate

Backup

Agency

AI

QrCode

Attch Audio/Video

Last Version

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X