शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehabad News:16 लाख के सुलभ शौचालय में घटिया सामग्री लगाने का आरोप – Allegations Of Using Substandard Materials In The 16 Lakh Affordable Toilet
फतेहाबाद

Fatehabad News:16 लाख के सुलभ शौचालय में घटिया सामग्री लगाने का आरोप – Allegations Of Using Substandard Materials In The 16 Lakh Affordable Toilet

November 20, 2026


Allegations of using substandard materials in the 16 lakh affordable toilet

भूना में सुलभ शाैचालय के निर्माण में घटिया स्तर की ईंठें लगाने का आरोप। 

भूना। स्वच्छता की सुविधा देने के लिए बनाए जा रहे सुलभ शौचालय की नींव में ही गुणवत्ता के मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर पालिका के मुख्य गेट के पास स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब 16 लाख रुपये की लागत से बन रहे शौचालय में पीली ईंटों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगा है। निर्माण सामग्री मिट्टी में ही तैयार किए जाने की शिकायतों ने भी कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला दिया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि शुरुआत से ही घटिया सामग्री लगाई जा रही है तो निर्माण की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल उठना स्वाभाविक है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।

लोगों ने अधिकारियों की कथित मिलीभगत से ठेकेदार पर गुणवत्ता को दरकिनार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की जांच नहीं हुई तो सरकारी धन का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना मुश्किल होगा। निर्माण की नियमित निगरानी होनी चाहिए, ताकि बाद में खामियों के कारण जनता को परेशानी न उठानी पड़े।

घटिया सामग्री मिली तो भुगतान रोकेंगे

नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता रमनदीप सिंह ने बताया कि निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायत की जांच करवाई जाएगी। यदि सामग्री मानकों के अनुरूप नहीं मिली तो उसे तुरंत मौके से हटवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच होगी और खामियां मिलने पर ठेकेदार का भुगतान भी रोक दिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X