रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:कमरे में मृत मिली विवाहिता, दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप – Married Woman Found Dead In Room; Allegations Of Strangulation For Dowry
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:कमरे में मृत मिली विवाहिता, दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप – Married Woman Found Dead In Room; Allegations Of Strangulation For Dowry

November 22, 2026


नंदगंज। थाना क्षेत्र के सराय शरीफ गांव में शनिवार की रात विवाहिता आरती (25) अपने घर के कमरे में मृत मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। विवाहिता के पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि मऊपारा गांव निवासी रामाकांत राम ने तहरीर देकर बताया कि बेटी आरती (25) की शादी शरीफ सराय निवासी विजय कुमार के साथ 20 नवंबर 2022 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालवाले बेटी से 5 लाख नकदी और बाइक की मांग कर रहे थे। दहेज में नकदी व बाइक नहीं देने से सास, ससुर और ननद मिलकर मारते-पीटते थे। कई बार बेटी के ससुराल जाकर समझाया गया, लेकिन वह नहीं माने।

इसी बीच रविवार की रात बेटी को उसका पति विजय कुमार, ससुर कोमल राम, सास सोभारी देवी और तीनों ननद चंदा, चम्पा और सरोज ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना दामाद विजय ने मोबाइल पर दिया। सूचना मिलते ही जब परिजनों के साथ पुत्री के ससुराल सराय शरीफ गया तो वह मृत मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। विवाहिता के पिता रामाकांत राम की तहरीर पर पति, सास, ससुर व तीनों ननद के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मौत के कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X