Gonda News:सरयू पुल से वाहनों का प्रवेश बंद – Entry Of Vehicles From Saryu Bridge Closed

गोंडा के कटरा शिवदयालगंज में की गई बैरीकेडिंग।
November 19, 2026

गोंडा के कटरा शिवदयालगंज में की गई बैरीकेडिंग।
नवाबगंज। अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर कटरा शिवदयालगंज में बृहस्पतिवार शाम से फिर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या जाने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों का सरयू पुल से प्रवेश रोक दिया गया है। वाहनों को लोलपुर फोरलेन हाईवे की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। इस मार्ग से केवल पैदल परिक्रमार्थियों को जाने की अनुमति दी गई है।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि चौदहकोसी परिक्रमा के बाद बृहस्पतिवार सुबह इस मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया था। वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था लेकिन शुक्रवार रात से शुरू होने वाली पंचकोसी परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। इसे देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोबारा रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
कटरा शिवदयालगंज और दुर्गागंज माझा में बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पंचकोसी परिक्रमा संपन्न होने तक किसी भी छोटे-बड़े वाहन को अयोध्या की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। सीओ तरबगंज डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। अलग-अलग बैरियर पॉइंट पर सतर्कता बरती जा रही है।
November 20, 2026
गोंडा। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को करनैलगंज चौराहे पर सवारी बसों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान वाहनों के कागजात और सुरक्षा संबंधी इंतजामों की जांच की गई। कमियां मिलने पर तीन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अधिकारियों ने बस चालकों और परिचालकों […]
November 19, 2026
गोंडा में सीएम योगी के दौरे से पहले अधिकारियों ने लिया जायजा। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार गोंडा में मुख्यमंत्री के 20 नवंबर को जयप्रभाग्राम में प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए 2300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम स्थल […]
November 19, 2026
परसपुर। दिल्ली में सड़क हादसे में घायल 21 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव पैतृक गांव नरायनपुर जयसिंह डीहा पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। बेटे का शव देखते ही माता-पिता बदहवास हो गए। जिस घर में कुछ महीनों बाद शादी की खुशियां मनाने की तैयारियां चल […]
