संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सोमवार को चढ़ावे की गणना की गई। इसमें मंदिर न्यास को कुल 40 लाख 26 हजार 119 रुपये की नकदी प्राप्त हुई। इसमें श्रद्धालुओं के चढ़ावे से 23 लाख 50 हजार 519 रुपये, दान से 14 लाख 17 हजार 900 रुपये और बकरों की नीलामी से तीन लाख सात हजार 700 रुपये मिले।
गणना के दौरान नकदी के अलावा तीन ग्राम 700 मिलीग्राम सोना और 39 ग्राम 200 मिलीग्राम चांदी भी प्राप्त हुई। विदेशी मुद्रा में 569 अमेरिकी डॉलर, 15 इंग्लैंड पाउंड, 145 यूरो, 155 कनाडाई डॉलर, 350 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, 95 यूएई मुद्रा, तीन कुवैती मुद्रा और 12 सिंगापुर डॉलर शामिल हैं।
मंदिर अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की ओर से अर्पित चढ़ावे की विधिवत गणना की गई है। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।