रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur News:झोलाछाप डाॅक्टर के इलाज से तीन साल के मासूम की माैत – Three-year-old Boy Dies Due To Treatment By A Quack Doctor
हमीरपुर

Hamirpur News:झोलाछाप डाॅक्टर के इलाज से तीन साल के मासूम की माैत – Three-year-old Boy Dies Due To Treatment By A Quack Doctor

November 23, 2026


Three-year-old boy dies due to treatment by a quack doctor

फोटो 22 एमएएचपी 07 परिचय-मासूम नितिन (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन

महोबा। मध्यप्रदेश के रामूपुरा गांव में रविवार की सुबह झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल है। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही जिला अस्पताल से शव घर ले गए।

छतरपुर के रामूपुरा गांव निवासी जगदीश अहिरवार का बेटा नितिन (03) शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी होने के चलते घर के अन्य बच्चों के साथ रात को आतिशबाजी छुड़ा रहा था। इसी दाैरान वह पटाखे से झुलस गया था। परिजन ने गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर से उसका इलाज कराया था। सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और उल्टियां होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता जगदीश ने बताया कि पर्व में पटाखे छुड़ाने के दौरान बेटा जल गया। गांव के ही एक डॉक्टर से इलाज कराया। इंजेक्शन लगाते ही बेटे की हालत बिगड़ गई थी। पिता ने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही व गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। इमरजेंसी वार्ड के डॉ. शिशुपाल सिंह ने बताया कि परिजन बच्चे को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाए थे। परिजन के पूरी घटना बताने पर कानूनी कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम कराने की बात कही गई लेकिन वह नहीं माने और शव को घर ले गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X