बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur News:मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम – Children Showcased Their Prowess At The Mini Sports Competition
हमीरपुर

Hamirpur News:मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम – Children Showcased Their Prowess At The Mini Sports Competition

November 18, 2026


Children showcased their prowess at the mini sports competition.

फोटो 17 एचएएमपी 26। छात्रा को सम्मानित करते एबीएसए सुशील कमल स्त्रोत-संस्था

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के श्री गांधी इंटर कॉलेज में सोमवार को 40वीं ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड मौदहा की 10 न्याय पंचायतों और नगर क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 576 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य देवकीनंदन त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद और खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कमल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटनपुर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने रिले दौड़ का शुभारंभ किया। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक हरिप्रकाश कुशवाहा ने किया। आयोजन में गुरु तेज प्रताप सिंह, महेश कुमार, हरिश्चंद्र प्रजापति, रमजानी, पारथ प्रसाद, अखिलेश कुमार और शुकदेव रंजन सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X