रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर

Hamirpur News:28 को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन – A Special Lok Adalat Will Be Held On The 28th

November 26, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

Updated Thu, 26 Nov 2026 12:25 AM IST

A special Lok Adalat will be held on the 28th.

महोबा। जिला विधिक सेवा प्रधिकरण की ओर से जनपद न्यायालय में मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानों से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। इस दौरान यातायात से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। मोटर अधिनियम से संबंधित सभी वादों निस्तारण पेमेंट सेतु पोर्टल से किया जाएगा। सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव हरिहर गुप्ता ने बताया कि विशेष लोक अदालत में यातायात चालान से संबंधित मामलों में में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण होगा। अधिक से अधिक संख्या में लोग मामलों का निस्तारण कराकर विशेष लोक अदालत का लाभ उठा सकते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X