Hapur News:गढ़ गंगा मेले में 14 ट्रेनों का होगा ठहराव, रेलवे ने दी मंजूरी – 14 Trains To Halt At Garh Ganga Mela; Railways Grants Approval

गढ़ रेलवे स्टेशन
November 21, 2026

गढ़ रेलवे स्टेशन
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने गढ़ रेलवे स्टेशन पर 14 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को मंजूरी दे दी है। 22 से 25 नवंबर तक सात जोड़ी ट्रेनें स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेंगी। इससे दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार और अन्य क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
स्टेशन प्रबंधक शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अप दिशा में रानीखेत एक्सप्रेस (15014), जनसाधारण एक्सप्रेस (13257), लालकुआं-आनंद विहार एक्सप्रेस (15059), आला हजरत एक्सप्रेस (14311 और 14321), उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15036) और चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस (14009) का ठहराव होगा।
वहीं, डाउन दिशा में मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस (22454), आनंद विहार-लालकुआं एक्सप्रेस (15060), जनसाधारण एक्सप्रेस (13258), आला हजरत एक्सप्रेस (14312 और 14322), उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035) और अयोध्या एक्सप्रेस (14206) रुकेंगी। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि गंगा मेले को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव को हरी झंडी दे दी है। निर्धारित तिथियों में सभी ट्रेनें गढऱ स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी। इससे मेले में आने और स्नान के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
November 29, 2026
जिला अस्पताल में दवाई काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन। संवाद हापुड़। मौसम में बदलाव और सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ने लगा है। वहीं, वातावरण में छाए स्मॉग ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन दिनों अस्पतालों में खांसी, जुकाम, गले में दर्द और सिरदर्द की शिकायत […]
November 28, 2026
हापुड़। जिले के तीन लिंक मार्गों के निर्माण पर 2.68 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर निकाला गया है। मार्गों का निर्माण होने से हजारों लोगों का आवागमन सुगम होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से 1.14 करोड़ रुपये से ग्राम हरसिंहपुर से कोटला मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा 75.56 लाख […]
November 28, 2026
हापुड़। एसपी मधुबन कुमार सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत शुक्रवार को 76 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इनमें आठ महिला उपनिरीक्षक भी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि हापुड़ नगर के प्रभारी चौकी गढ़ गेट उपनिरीक्षक चेतन चौहान को प्रभारी चौकी बस अड्डा थाना पिलखुवा, थाना बाबूगढ़ […]
