India U19 Vs Afghanistan U19 Live Score:29 पर अफगानिस्तान को पहला झटका, ईशान ने अबिदुल्लाह को किया आउट – India U19 Vs Afghanistan U19, Acc Men’s U19 Asia Cup 2026 Semi-final Live Score And Updates
11:07 AM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: अफगानिस्तान को पहला झटका
अफगानिस्तान को सातवें ओवर में 29 के स्कोर पर पहला झटका लगा। ईशान सूद ने अबिदुल्लाह नादरजान को विकेटकीपर अन्वय के हाथों कैच कराया। अबिदुल्लाह 23 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल सुभान जखैल और फरीदुल्लाह एहसास क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 30 रन है।
10:58 AM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: छह ओवर का खेल हुआ
छह ओवर के बाद अफगानिस्तान ने बिना विकेट गंवाए 23 रन बना लिए हैं। फिलहाल अबिदु्ल्लाह नादरजान नौ रन और फरीदुल्लाह एहसास नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं।
10:38 AM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: अफगानिस्तान की पारी शुरू
अफगानिस्तान ने दो ओवर में छह रन बना लिए हैं। फिलहाल फरीदुल्लाह दो रन और अबिदुल्लाह दो रन बनाकर क्रीज पर हैं।
10:23 AM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
अफगानिस्तान: अबिदुल्लाह नादरजान, फरीदुल्लाह एहसास, सुब्हान जाखेल, नोमान सालारजई (विकेटकीपर), शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, आमिर हमजा, सोहेल खान (कप्तान), मोहम्मद अली, बिलाल सलीमांखेल और नूर अली नियाजी।
भारत: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशवर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सावसानी, काव्य पटेल और ईशान सूद।
10:08 AM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: अफगानिस्तान ने जीता टॉस
अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। अफगानिस्तान की कप्तानी सोहेल खान कर रहे हैं, जबकि टीम इंडिया की कमान लक्ष्य राजेश रायचंदानी संभाल रहे हैं।
09:50 AM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: भारत का पलड़ा भारी
यूथ वनडे में भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 11 मैच जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान को सिर्फ दो मुकाबलों में जीत मिली है। इस तरह आमने-सामने के रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा काफी भारी है।
09:49 AM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल में भी भिड़े थे दोनों
दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत इस साल अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में हुई थी। उस मुकाबले में अफगानिस्तान ने भारत के सामने 310 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने हैं। टॉस और दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की जानकारी जल्द सामने आएगी।
09:46 AM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: फाइनल के टिकट के लिए भारत-अफगानिस्तान में भिड़ंत
एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत का सामना अजेय अफगानिस्तान से होगा। दोनों टीमों की नजरें जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी। टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमों का सफर काफी अलग रहा है। भारत ने ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि अफगानिस्तान ने ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल किया।
09:46 AM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: भारत ने आखिरी मैच में दिखाई ताकत
भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत नेपाल के खिलाफ 10 विकेट की बड़ी जीत के साथ की थी। हालांकि, दूसरे मुकाबले में उसे पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारतीय टीम ने यूएई के खिलाफ शानदार वापसी की। भारत ने आर्यवीर सहवाग के 160 और विनीथ वीके के 67 रन की मदद से सात विकेट पर 309 रन बनाए। जवाब में ईशान सूद ने चार विकेट लेकर यूएई की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने यह मुकाबला 70 रन से जीता।
09:45 AM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: अफगानिस्तान का अब तक अजेय सफर
दूसरी ओर, अफगानिस्तान ने ग्रुप चरण में अपने तीनों मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। उसने पहले बांग्लादेश को 113 रन से हराया और फिर मलेशिया को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। मलेशिया की टीम महज 42 रन पर सिमट गई थी। इस मुकाबले में नूर अली नियाजी ने सात रन देकर छह विकेट झटके थे। अफगानिस्तान ने ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 106 रन से हराया। इस जीत में सुभान जखैल के 107 रन और नूर अली नियाजी के चार विकेट का अहम योगदान रहा।
