रामपुर। रसवदिया गांव में बुधवार की रात मायके में रह रही गुंजा गौतम (24) की मौत हो गई। उसका शव घर के टीनशेड में लगे बांस के सहारे फंदे से लटकता मिला। गुंजा गौतम की शादी साल 2023 में मड़ियाहूं थानाक्षेत्र के जगरनाथपुर गांव निवासी प्रदीप गौतम से हुई थी। वह बीते करीब दो सालों से मायके में रह रही थी। बुधवार की रात करीब 11 बजे उसकी मौत की जानकारी परिजनों को हुई। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।