रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kangra News:अपर लंबागांव बाजार में जल रहीं सिर्फ तीन हाईमास्ट लाइटें – Only Three High Mast Lights Are Lit In The Upper Lambagaon Market
कांगड़ा

Kangra News:अपर लंबागांव बाजार में जल रहीं सिर्फ तीन हाईमास्ट लाइटें – Only Three High Mast Lights Are Lit In The Upper Lambagaon Market

November 26, 2026


Only three high mast lights are lit in the Upper Lambagaon market.

अपर लंबागांव के बाजार में मुख्य चौंक पर लगी हाईमास्ट लाईट जिसमें छः में से तीन ही जलती है फोटो

लंबागांव (कांगड़ा)। अपर लंबागांव बाजार के चौक में सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से लगाई गई हाईमास्ट लाइट इन दिनों शोपीस बन गई है। इस हाईमास्ट पोल पर लगी छह लाइटों में से मात्र तीन ही जल रही हैं। बाकी तीन लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इससे रात के समय बाजार के चौक में पर्याप्त रोशनी नहीं हो पा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार के चौक में हाईमास्ट लाइट लगाने का उद्देश्य रात में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध करवाना और बाजार की सुंदरता बढ़ाना था। लोगों ने मांग की है कि बंद पड़ी तीनों लाइटों को जल्द दोबारा चालू करवाया जाए।

उधर, इस संबंध में खंड विकास अधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता अजीत पाल सिंह ने कहा कि लाइटों को शीघ्र ही चेक करवाकर चालू करवा दिया जाएगा।

——

वर्ष 2025 के ब्लैकआउट के बाद नहीं जुड़ीं लाइटें

वर्ष 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के दौरान सुरक्षा कारणों से कई स्थानों पर ब्लैकआउट किया गया था। उस समय अपर लंबागांव बाजार के चौक में लगी हाईमास्ट लाइट की तीन लाइटों को भी बंद किया गया था। तनाव की स्थिति सामान्य होने के बावजूद इन लाइटों को दोबारा नहीं जोड़ा गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X