रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kullu News:मैदानों में कचरे की आफत छोड़ गई उत्सव की रौनक – Licenses Will Be Cancelled For Negligence In Adventure Sports: Dc
कुल्लू

Kullu News:मैदानों में कचरे की आफत छोड़ गई उत्सव की रौनक – Licenses Will Be Cancelled For Negligence In Adventure Sports: Dc

November 26, 2026


ढालपुर में टनों के हिसाब से प्लास्टिक कचरा छोड़ गए दशहरा उत्सव में आए व्यापारी

अस्थायी बाजार सिमटा तो मैदानों में बिखरा प्रतिबंधित प्लास्टिक, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

पर्यावरणविदों ने दशहरा कमेटी और जिला प्रशासन को घेरा

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के बाद ढालपुर में सजे अस्थायी बाजार की चमक तो खत्म हो गई लेकिन पीछे टनों के हिसाब से प्लास्टिक कचरा छोड़ दिया गया। वीरवार सुबह तक लगभग सभी व्यापारी अपनी दुकानें समेटकर लौट चुके हैं मगर बाजार हटने के बाद ढालपुर के मैदानों में फैला प्लास्टिक कचरा उत्सव की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहा है।

माल रोड, प्रदर्शनी मैदान, दशहरा मैदान और खेल मैदान में जगह-जगह प्लास्टिक की थैलियों और अन्य सामग्री के ढेर नजर आ रहे हैं। हालात देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाजार समेटते समय कचरे के निस्तारण को कितनी गंभीरता से लिया गया।

दशहरा उत्सव के दौरान इन स्थानों पर खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ रहती है। अब दुकानें हटने के बाद मैदानों में टनों के हिसाब से बिखरा प्लास्टिक कचरा शहर की सुंदरता को बदरंग कर रहा है। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर बिखरी प्लास्टिक सामग्री आम लोगों और बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन के बाद ढालपुर की यह तस्वीर स्वच्छता के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। हालांकि दशहरा उत्सव शुरू होने से पहले ही व्यापारियों को प्लास्टिक कचरा अपने पास एकत्रित रखने और खुले में न फेंकने के निर्देश दिए गए थे तो फिर ढालपुर में इतनी बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा कैसे फैल गया।

पर्यावरणविद् अभिषेक राय, किशन लाल, लालचंद ठाकुर, जगदीश चंद्र और प्रेम सिंह ने कहा कि ढालपुर में खुले में फैला प्लास्टिक कचरा लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने दशहरा उत्सव कमेटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्सव से पहले व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाते हैं कि वे प्लास्टिक कचरे को अपने पास एकत्रित रखें और इधर-उधर न फेंकें।

इसके बावजूद उत्सव समाप्त होते ही मैदानों में प्लास्टिक के ढेर लग जाना इन निर्देशों की अनदेखी को दर्शाता है। पर्यावरणविदों ने आरोप लगाया कि प्रशासन भी इस पूरे मामले में मूकदर्शक बना रहा। नियमों की अवहेलना करने वाले व्यापारियों पर प्रभावी निगरानी नहीं रखी गई और न ही चालान जैसी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार प्लास्टिक पर प्रतिबंध और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव जैसे बड़े आयोजन के बाद ढालपुर में टनों के हिसाब से प्लास्टिक कचरा खुले में पड़ा है। बाक्स

भविष्य में अस्थायी बाजार लगाने वाले व्यापारियों की जिम्मेदारी तय हो और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए प्लास्टिक सबसे घातक है। -किशन ठाकुर, पर्यावरणविद्

कुल्लू दशहरा उत्सव में हर साल सैनिटेशन कमेटी गठित होती है, जिसका उद्देश्य व्यापारियों को कचरा फैलाने से रोकना और जागरूक करना है। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना करने का प्रावधान है लेकिन दशहरा में यह कार्रवाई नजर नहीं आती। -अभिषेक राय, पर्यावरणविद्

नोट— डीसी का पक्ष आना है।

कुल्लू के ढालपुर मैदान में पिछे छोड़ गए प्लास्टिक का कचरा।-संवाद

कुल्लू के ढालपुर मैदान में पिछे छोड़ गए प्लास्टिक का कचरा।-संवाद

कुल्लू के ढालपुर मैदान में पिछे छोड़ गए प्लास्टिक का कचरा।-संवाद

कुल्लू के ढालपुर मैदान में पिछे छोड़ गए प्लास्टिक का कचरा।-संवाद

कुल्लू के ढालपुर मैदान में पिछे छोड़ गए प्लास्टिक का कचरा।-संवाद

कुल्लू के ढालपुर मैदान में पिछे छोड़ गए प्लास्टिक का कचरा।-संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X