रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kangra News:इंदौरा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का किया लोकार्पण – Ultrasound Machine Inaugurated At Indora Hospital
कांगड़ा

Kangra News:इंदौरा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का किया लोकार्पण – Ultrasound Machine Inaugurated At Indora Hospital

November 23, 2026


Ultrasound machine inaugurated at Indora Hospital

इंदौरा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ करते हुए विधायक मलेंद्र राजन। स्रोत: विभाग

डमटाल (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल इंदौरा में करीब 21 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन का विधायक मलेंद्र राजन ने सोमवार को लोकार्पण किया। इस सुविधा के शुरू होने से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को अस्पताल में ही जांच का लाभ मिलेगा। उन्हें दूरदराज के स्वास्थ्य संस्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

विधायक ने कहा कि वर्ष 2022 में गंगथ अस्पताल में केवल एक चिकित्सक कार्यरत था। वर्तमान में वहां छह चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। नागरिक अस्पताल इंदौरा में आठ चिकित्सक तैनात हैं जिनमें छह विशेषज्ञ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अस्पताल में क्षय रोग की जांच के लिए भी आधुनिक मशीन उपलब्ध करवाई गई है।

उन्होंने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। इससे पहले विधायक ने वन विभाग के विश्राम गृह इंदौरा में जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X