रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊना

Una News:एक घंटा 17 मिनट देरी से पहुंची हरियाणा-अंब अंदौरा ट्रेन – The Haryana Amb Andaura Train Arrived One Hour And 17 Minutes Late

November 23, 2026


ऊना। रेलवे यात्रियों को सोमवार को ट्रेनों की देरी के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। ऊना रेलवे स्टेशन पर तीन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं। इनमें हरियाणा के रायपुर से अंब अंदौरा तक चलने वाली ट्रेन सबसे अधिक एक घंटा 17 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, हरिद्वार से अंब-अंदौरा के बीच चलने वाली ट्रेन भी करीब आधा घंटा विलंब से स्टेशन पहुंची। गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से ऊना पहुंची। इसके अलावा दिल्ली से करतोली के बीच चलने वाली ट्रेन भी तय समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सकी। ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।

वहीं दूसरी ओर, गुजरात जाने और वहां से हिमाचल लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊना के दौलतपुर चौक से गुजरात के गांधीनगर कैपिटल तक चलने वाली गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस में रेलवे ने एक अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 27 से 29 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की बढ़ती संख्या और टिकटों की बुकिंग को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। इससे यात्रियों को सफर के दौरान अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो सकेंगी। रविवार को भी इस ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाया गया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X